निचलौल- महराजगंज। निचलौल के पनेवा से कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिड़रा के टोला पिपरहिया जा रही बाराततियों से भरी बस फोरलेन स्थित तितिला गांव के समीप बने हाइवे क्रासिंग के समीप बीते रविवार की देर रात डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, इस घटना में जहां दूल्हे के फूफा की मौके पर ही मौत हो गई वही एक महिला घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार निचलौल थानाक्षेत्र के पनेवा निवासी वीरेन्द्र गोड़ के बेटे रोहित की बारात कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली के पिड़रा के टोला पिपरहिया में छोटेलाल गोंड के घर जा रही थी, कि बीते रविवार की रात साढ़े ग्यारह बजे बारात हाटा कोतवाली के तितिला गांव के समीप फोरलेन क्रासिंग के पास पहुंची थी तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, इस हादसे में एक की मौत हो गयी वही एक महिला घायल हो गयी।
मृतक की पहचान दूल्हे के फूफा 45 वर्षीय सुरेन्द्र गोड़ निवासी बरवां दूबे थाना नेबुआ नौरगिया व घायल की पहचान 35 वर्षीय सरोज देवी पत्नी संजय उम्र 35 वर्ष निवासी घुघली जिला महराजगंज के रूप में हुयी।
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला सरोज देवी को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली पहुंचाया तथा मृतक के शव को व बस को कब्जे में ले लिया।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील