परतावल-महराजगंज। महराजगंज-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आज एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में लग गयी।
मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम परसहिया निवासी 60 वर्षीय राम सुधारे निषाद जो मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते है आज सोमवार की सुबह गोरखपुर मजदूरी करने जाने के लिए पिपरपाती चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे कि तभी गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची श्यामदेउरवां पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में लग गयी।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात