May 12, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

Maharajganj News - बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Maharajganj News, Kothibhar Police, Siswa Bazar, Maharajganj Police

सिसवा बाजार-महराजगंज। आगामी बकरीद के त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोठीभार थाना परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

Maharajganj News - बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश वर्मा ने उपस्थित लोगों को शासन और उच्चाधिकारियों द्वारा जारी गाइडलाइंस की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार को पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान न दें। यदि कहीं कोई अप्रिय स्थिति दिखे, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Maharajganj News - बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

थानाध्यक्ष ने सभी धर्मगुरुओं से अपील की कि वे समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।
बैठक में मौजूद क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरुओं ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में त्योहार को गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाया जाएगा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।

error: Content is protected !!