महराजगंज। हिंदुस्तान ओलंपियाड मेधावी सम्मान समारोह में जिले का गौरव बढ़ाने वाले S.S. Inter College, करमही (महराजगंज) के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली आयुषी चौधरी तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में 7वां स्थान प्राप्त करने वाली आस्था चौधरी की उपलब्धियां पूरे जनपद के लिए प्रेरणास्रोत बनीं।
इसी क्रम में गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं आंचल गुप्ता, आलोक गौण, रमजान अंसारी को भी सम्मानित किया गया।
यह सम्मान महराजगंज में जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) एवं BSA महराजगंज के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
विद्यालय की वर्ष 2022 से 2026 तक की लगातार शानदार उपलब्धियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि एस.एस. इंटर कॉलेज केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि उत्कृष्टता की पहचान बन चुका है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र एवं प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात