ICC T20 World Cup 2022 ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है, 2007 में पहली बार ICC T20 World Cup (तब आईसीसी वर्ल्ड टी20) आयोजन हुआ था उस समय भारत चैंपियन बना था। अब तक सात T20 World Cup खेले जा चुके हैं और T20 World Cup 2022 ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है। भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसे टीम ने खिताब को अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन वेस्टइंडीज इकलौती ऐसी टीम है जिसने एक से ज्यादा बार यह खिताब अपने नाम किया है। T20 World Cup 2022 में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इण्डिया ने अपने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दिया हैं।
बताते चले कि रोहित शर्मा के नाम अनोखी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। यह उनका आठवां T20 World Cup होगा। इसका मतलब यह हुआ कि रोहित 2007 से 2021 तक हुए सभी सात T20 World Cup में भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप खेलने जा रही टीम इंडिया में दूसरी टीमों के मुकाबले भले ही उम्रदराज क्रिकेटर अधिक हों, लेकिन यह टीम पिछले कई टी-20 विश्वकप के अनुभवों से लबरेज है। टीम में कप्तान रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक तो टी-20 विश्व चैंपियन भी रह चुके हैं। दोनों 2007 में हुए पहले विश्वकप को जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। 15 सदस्यीय टीम में 10 क्रिकेटर ऐसे हैं जो पहले टी-20 विश्व कप खेल चुके हैं। पांच क्रिकेटरों दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हर्षल पटेल का यह पहला टी-20 विश्व कप होगा।
रोहित अब तक खेले हैं सभी टी-20 विश्वकप
रोहित शर्मा के नाम अनोखी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। यह उनका आठवां टी-20 विश्वकप होगा। इसका मतलब यह हुआ कि रोहित 2007 से 2021 तक हुए सभी सात टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। उन्होंने इन सात विश्वकप में 33 मैच खेले हैं जो सर्वाधिक हैं। इन मैचों में उन्होंने आठ अर्धशतक की मदद से 847 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 79 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है।
विराट, अश्विन ने खेले हैं चार टी-20 विश्वकप
टीम इंडिया में शामिल 10 क्रिकेटरों में सात ऐसे हैं जिनका यह तीसरा या उससे ज्यादा T20 World Cup होगा। उपकप्तान केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ही ऐसे क्रिकेटर हैं, जो अब तक 2021 का विश्वकप खेले हैं। रोहित के अलावा विराट कोहली (2012, 2014, 2016, 2021) और रविचंद्रन अश्विन ने चार (2012, 2014, 2016, 2021), दिनेश कार्तिक ने तीन (2007, 2009, 2010), भुवनेश्वर कुमार (2014, 2021), जसप्रीत बुमराह (2016, 2021) और हार्दिक पंड्या (2016, 2021) ने दो-दो टी-20 विश्वकप खेले हैं।
More Stories
IPL 2023: King Kohli is going to create history
IND vs AUS 2nd Test: जडेजा की तूफान में उड़ी ऑस्ट्रेलिया, भारत को जीत के लिए दिया 115 रनों का लक्ष्य
TATA IPL Mini Auction 2023 : IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने Sam Curran, जानें कितने में बिके Sam Curran