July 27, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 : किसानों के लिए लेटेस्ट अपडेट, क्या 20 जून के बाद आ सकती हैं 14वीं किस्त के पैसें?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 : किसानों के लिए लेटेस्ट अपडेट, क्या 20 जून के बाद आ सकती हैं 14वीं किस्त के पैसें?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाया जाता है। योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस बार किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में किसान जानना चाहते हैं कि आखिर 14वीं किस्त कब तक आ सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023: किसानो के लिए बड़ी खबर- किसान यह काम जल्द कर ले पूरा, नहीं तो अटक सकती हैं 13वीं किस्त के पैसे, जानें कब आ सकती हैं 13वीं किस्त
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023

कब आ सकती है किस्त?
14वीं किस्त का इंतजार योजना से जुड़े लाभार्थियों को है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14वीं किस्त 20 जून तक जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार ने अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023: Latest update for farmers, can 14th installment money come after June 20?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Release Update: जानें किस दिन खातें में आ सकती है 13वीं किस्त के पैसे, कौन से किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023

किस्त आने में देरी क्यों?
दरअसल, ज्यादातर राज्यों में योजना को लेकर भूलेखों का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं, कई लोग ऐसे भी मिले जो अपात्र होते हुए भी गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे थे। ऐसे लोगों के नाम लाभार्थियों की सूची से हटाया गया है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment: अगर आपके स्टेटस में भी लिखा हैं ऐसा मैसेज, तो अटक सकती हैं आपकी किस्त के पैसें, इस तरह करें चेक
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023

इन लोगों को नहीं मिलेगी किस्त
कई किसान ऐसे हैं जिनकी किस्त कई कारणों से अटक सकती है, लेकिन अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। अगर अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं या खुद आधिकारिक पोर्टल पर pmkisan.gov.in जाकर भी इस काम को कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023: किसानो के लिए बड़ी खबर- किसान यह काम जल्द कर ले पूरा, नहीं तो अटक सकती हैं 13वीं किस्त के पैसे, जानें कब आ सकती हैं 13वीं किस्त
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023

वहीं, अगर आपने अब तक भू सत्यापन नहीं करवाया है और आगे भी नहीं करवाते हैं, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सरकार की तरफ से पहले ही इसको लेकर साफ कर दिया गया था। इस काम को करवाने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जा सकते हैं।

error: Content is protected !!