महराजगंज। आज रविवार को लखनऊ के अटल बिहारी साइंस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रदेश व्यापारी महाकुंभ में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद एवं विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के उपस्थिति में लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष उ. प्र. उद्योग व्यापार मंडल मुकुंद मिश्रा के अध्यक्षता में कार्यक्रम में जनपद महराजगंज के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

प्रदेश संयुक्त महामंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुरेश रुंगटा, जिलामहामंत्री प्रमोद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश भालोठिया, मंडल प्रभारी रतन गुप्ता, जिला उपाध्यक्षअमित गुप्ता, आनंद नगर अध्यक्ष संजय टिबरेवाल, नगर अध्यक्ष सिसवा जितेंद्र वर्मा, नगर अध्यक्ष घुघली रोशन लाल वर्मा, जिल उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, रामचंद रावत, सोनू रौनियर, सुनील सहित अन्य व्यापारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न