July 27, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

Free Mobile Yojana : सरकार ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान- महिलाओं को मिलेगा फ्री स्मार्टफोन और 3 साल तक का फ्री इंटरनेट, इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया

Free Mobile Yojana : सरकार ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान- महिलाओं को मिलेगा फ्री स्मार्टफोन और 3 साल तक का फ्री इंटरनेट, इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। सोमवार को उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने यह ऐलान किया है। स्मार्टफोन देने का ऐलान करते हुए गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने बजट में घोषणा की थी, अब उसे पूरा करने जा रही है। इस दौरान गहलोत ने कहा कि पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन बांटे जाएंगे।

Free Mobile Yojana

इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सोमवार को उदयपुर में एक किसान महोत्सव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गहलोत ने राजस्थान सरकार की कई योजनाओं के बारे में बात की। इसके साथ ही गहलोत ने महिलाओं को स्मार्टफोन देने की भी बात कही।

Free Mobile Yojana

Free Mobile Yojana: Government made a big announcement for women – women will get free smartphone and free internet for 3 years, the process will start from this date

स्मार्टफोन बांटने की तारीख का ऐलान करते हुए गहलोत ने कहा कि 25 जुलाई से पहले फेज में स्मार्टफोन बांटने के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस फेज में लगभग 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा।

Free Mobile Yojana

3 साल तक फ्री इंटरनेट
महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन वितरित करने का ऐलान करने के बाद सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य कि पहले फेज में लगभग 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन बांटा जाएगा, साथ ही इन महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट भी दिया जाएगा।

इस दौरान घोषणा करते हुए अशोक गहलोत ने स्मार्टफोन से होने वाले फायदे भी गिनाए। गहलोत ने कहा कि मोबाइल हाथ में आने से अपनों के साथ जुडऩा आसान हो जाता है, साथ ही जानकारी इकट्ठा करना भी आसान हो जाता है।

Free Mobile Yojana

इस साल नवंबर-दिसंबर महीने में राजस्थान विधानसभा चुनाव भी होने हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। गहलोत लगातार राज्य में दौरे पर हैं और जगह-जगह जनसभाएं कर रहे हैं।

error: Content is protected !!