सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विधान सभा ( Siswa Assembly ) से भाजपा (BJP ) में एक दर्जन से ज्यादा टिकट के दावेदार इस समय क्षेत्र में जनसम्पर्क करने में लगे हुए है, पार्टी किसको चुनाव के लिए टिकट देगी यह तो समय पर पता चलेगा लेकिन दावेदारों की अपनी अपनी गणित है और सभी टिकट के लिए दावा कर रहे है, जो क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है।
सिसवा विधान सभा ( Siswa Assembly ) से वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा (BJP ) से प्रेमसागर पटेल को टिकट मिला और प्रेमसागर पटेल चुनाव जीत गये, 2022 में विधान सभा चुनाव होने जा रहा है, ऐसे में इस विधान सभा से भाजपा (BJP ) में एक दर्जन से ज्यादा टिकट के दावेदार क्षेत्र मे जनसम्पर्क कर रहे है, गांव-गांव ही नही बल्कि बिजली के खम्भों पर होर्डिंग भी लगने लगे है, कई दावेदार तो बाकायदा वाहनों से प्रचार भी करवाने लगे है, ऐसे मे क्षेत्र की जनता में यह चर्चा बना हुआ है कि वास्तव मे किस को टिकट मिलेगी, जब कि दावेदार अपनी-अपनी गणित से टिकट को पक्का मान रहे है।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात