सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा में स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आज भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरज तिवारी ने आज लखनऊ में उप-मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) ब्रजेश पाठक से एक भेंट किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरज तिवारी ने उप-मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री ब्रजेश पाठक से भेंट के दौरान सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं को ठीक करने, महिला चिकित्सकों की तैनाती करने व स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की 24 घण्टे उपलब्धता हेतु आदेशित करने हेतु निवेदन किया।
उन्होंने इस के साथ ही सिसवा क्षेत्र के अन्य जन-समस्याओं को भी उनके समक्ष प्रस्तुत करने के साथ साथ उनके समाधान के लिए विशेष अनुरोध किया।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान