गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐंड्रयूज कॉलेज की 15 यू.पी. गर्ल्स बटालियन की छात्रा वंशिका ने 26 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया और देश का गौरव बढ़ाया। महाराजगंज जिले के गांव बेलवा की रहने वाली वंशिका बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा हैं और एक समर्पित NCC कैडेट भी हैं।

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हुई इस भव्य परेड में भाग लेकर वंशिका ने देश को गर्व महसूस कराया। उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महानिर्देशक NCC दिल्ली द्वारा आर0डी0सी0 मैडल, प्रमाण पत्र, पी0एम0 रैली मैडल और NCC निदेशालय उत्तर प्रदेश से प्रशस्ति प्रमाण-पत्र तथा उत्कृष्टता मेडल से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस. डॉमनिक राजकुमार, एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रोफेसर निधि लाल, 15 यू.पी. गर्ल्स बटालियन के सीओ और समस्त स्टाफ ने वंशिका को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न