सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार मल के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लिखा गया है कि भारत-नेपाल व बिहार से सिसवा बाजार में जो बहुजन समाज पार्टी की सरकार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराई गई थी, इतने वर्ष बीत जाने के बाद यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी पूरी क्षमता से कार्य नहीं कर रहा है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो पैथोलॉजी की कोई व्यवस्था है, ना ही महिला रोग, बाल रोग से जुड़े चिकित्सक और सुविधा है, जो चिकित्सक उपलब्ध है हफ्ते में 3 दिन उपलब्ध रहते हैं ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बिहार बिहार और नेपाल से मरीज आते हैं किंतु इलाज की उचित व्यवस्था उपलब्ध ना होने के कारण जिला अस्पताल, गोरखपुर व प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए मजबूर हैं।
उन्होंने लिखा है कि वर्तमान सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास को मानकर कार्य कर रही है किंतु जिले के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की अनदेखी के कारण जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में यहां चिकित्सक व परमानेंट महिला चिकित्सक, बाल रोग, लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील