हरदोई । एक युवती ने दनियापुर गाँव निवासी चार युवको पर छेडछाड व मार पीट का आरोप लगाते हुए पाली थाने पर तहरीर दी है तहरीर को आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु की।
पाली थाना क्षेत्र के गांव एक निवासी युवती द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई, जिसमें कहा गया कि बुधवार को दोपहर बाद वह अपने खेत पर खीरे की रखवाली कर रही थी, तभी दनियापुर गाँव निवासी कमलेश,आशीष, पुत्र गण ग्रामसेवक व ध्रुवकुमार ,उत्तम पुत्र गण मिथलेश आए और मेरे साथ जो जबरदस्ती करने लगे।शोरगुल सुन मेरे चाचा मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर चारो आरोपियों ने एक मत होकर चाचा पर लाठी डण्डो से हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटे आई।
पाली थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवती द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।



More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित