October 28, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

दुष्कर्म कर 7 साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

 

        फ़तेहपुर । पास्को एक्ट में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस को सात साल से तलाश थी।
       स्थानीय पुलिस को यह सफलता शाह कस्बे के हनुमानगढ़ी मोड़ के पास मिली। थानेदार नीरज यादव की टीम ने मुखबिर की इत्तला पर वर्ष 2020 से मुकदमों में वांछित मलाका गांव के रहने वाले दिलीप सिंह को दबोच लिया। दिलीप ने 2015 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट की लिखा पढ़ी गई थी। आरोपी के पकड़े जाने से भुक्तभोगी परिवार को इंसाफ मिला। पुलिस कप्तान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 25000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज जा रहा है।

error: Content is protected !!