वाराणसी । पुलिस लाइन से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ वाराणसी ग्रामीण में तैनात हेडकांस्टेबल ने खुद को कारबाइन से गोली मार ली है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। गोली की आवाज सुनकर बैरक में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। सूचना के मुताबिक खुद को गोली मारने वाला हेड कांस्टेबल अनिल राय बरेली के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी ग्रामीण अमित कुमार पहुंच गए है। घटना की जानकारी परिजनों को दी जा रही है।
बता दें, वाराणसी ग्रामीण में तैनात यह दूसरा पुलिसकर्मी है जिसने आत्महत्या की है, इसके पहले 21 सितंबर की रात बलिया निवासी बब्बन राम-राम दीवान ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। अध्यक्ष प्रश्न किया कि आखिर क्यों पुलिसकर्मी आत्महत्या कर रहे हैं।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित