सिसवा बाजार-महराजगंज। रेल रोको आंदोलन को लेकर सिसवा पुलिस अलर्ट है और रेलवे स्टेशन सहित सभी रेलवे फाटकों पर भारी पुलिस बल तैनात है।
दरअसल आज 18 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन के किसान मोर्चा ने पूरे देश में रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया, जिसको देखते हुए जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है, जहां सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन सहित रेलवे फाटक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह का घटना ना हो। हालाकि यहां किसान आंदोलन का अबतक कोई असर देखने को नही मिला है फिर भी पुलिस एलर्ट है।
मौके पर निचलौल क्षेत्राधिकारी, कोठीभार प्रभारी थानाध्यक्ष, सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात है।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न