कासगंज। ड़ेंगू और वायरल फीवर ने अपने पैर पूरी तरह पसार लिए हैं, हालत यह है कि जिला अस्पताल में बनाये गए ड़ेंगू के वार्ड पूरी तरह से फूल नजर आ रहे हैं, वही स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के दावे हवा हवाई साबित होते नजर आ रहे हैं।
कासगंज के जिला अस्पताल में ड़ेंगू से पीड़ित 38 मरीज भर्ती हैं। आलम अब यह है कि और आने वाले मरीजों के लिए जिला अस्पताल के इन वार्डों में अब कोई जगह नहीं है। जितने मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है उससे कई गुना मरीज प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर हैं, जिले में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी भी आंकड़ों को छुपा रहा है, ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग अगर अपनी कुम्भकर्णी नींद से नहीं जागा तो हालात और ज्यादा बिगड़ने में देर नहीं लगेगी।



More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न