ललितपुर। 4 साल की बच्ची खेतते हुए घर के बगल में चली गयी कि वहां 35 वर्षीय युवक छेड़छाड़ करने लगा जिस पर मासूम रोने चिल्लाने लगी ऐसे मे युवक ने मासूम को छोड़ दिया और मासूम घर पहुंच अपने साथ हुए छेड़छाड़ की बात बतायी, थाना मड़ावरा अंतर्गत एक गांव में रहने वाले ग्रामीण द्वारा मड़ावरा पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में उसके ही मोहल्ले में रहने वाले युवक पर देर शाम उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुराचार किये जाने का आरोप लगाते हुये कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर लिया।
मामले का संज्ञान लेते हुये शनिवार पूर्वाह्न पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी केशवनाथ द्वारा मौके का मुआयना करते हुये पीड़ित पक्ष के बयान अंकित किये गये। इस दुस्साहसिक वारदात के चलते गांव में रोष का माहौल व्याप्त है। वहीं पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर लिया है।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात