सिसवा बाजार-महाराजगंज। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर गुरली रामगढ़वा रेलवे स्टेशन व खड्डा रेलवे स्टेशन के बीच आज शुक्रवार की दोपहर मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की कट कर दर्दनाक मौत हो गई, महिला की पहचान नहीं हो पाई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर गुरली रामगढ़वा रेलवे स्टेशन से खड्डा रेलवे स्टेशन की तरफ लगभग 200 मीटर दूर आज शुक्रवार की दोपहर मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से एक 26 वर्षीय महिला की कटकर मौत हो गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई, घंटों मशक्कत के बाद भी जब पहचान नहीं हुई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित