July 27, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

Siswa Mahotsav 2024 : नये साल का होगा जोरदार स्वागत, मुम्बई से आ रहे कलाकार, तैयारियां पूरी

Siswa Mahotsav 2024 – नये अंदाज में आयोजित होगा सिसवा महोत्सव, तैयारी में लगी सिसवा विकास समिति की टीम

Siswa Mahotsav, Mahotsav 2024, Mahotsav, Siswa Mahotsav 2024, Mahotsav 2024 Siswa, Siswa Bazar Mahotsav 2024, Gorakhpur Mahotsav

सिसवा बाज़ार-महराजगंज। नये वर्ष के आगमन पर सिसवा नगर के श्रीराम जानकी मंदिर के मैदान में एक जनवरी को सिसवा महोत्सव Siswa Mahotsav का आयोजन हर साल की तरह इस साल भी किया जा रहा हैं। महोत्सव में मनोरंजन के साथ विभिन्न क्षेत्रों के सुप्रसिद्ध व्यक्ति से सीधे रूबरू होते है, इस बार सिसवा महोत्सव को और अधिक बेहतर करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है, जिसमे रंगारंग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नूतन वर्ष का भव्य स्वागत होगा।

Team Siswa Mahotsav

Siswa Mahotsav will be organized in a new style, the team of Siswa Development Committee is busy in preparations.

सिसवा विकास समिति द्वारा विगत 12 वर्षों से सिसवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। इस बार 2024 में 13वीं सिसवा महोत्सव का आगाज हो रहा है। जिससे नगरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को महोत्सव को लेकर काफी उत्सुकता है। नववर्ष के आगमन के प्रथम दिन क्षेत्रवासी सिसवा महोत्सव में मनोरंजन के साथ विभिन्न क्षेत्रों के सेलिब्रिटी से सीधे रूबरू होते है, इस बार महोत्सव को और अधिक बेहतर करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

Siswa Mahotsav 2024 - नये अंदाज में आयोजित होगा सिसवा महोत्सव, तैयारी में लगी सिसवा विकास समिति की टीम
Siswa Mahotsav

महोत्सव क्षेत्रवासियों को मनोरंजन कराने के साथ ही क्षेत्र के तमाम प्रतिभाओ को अपनी कला की प्रस्तुति के लिए मंच देने का कार्य पिछले कई वर्षों से करता आ रहा है महोत्सव मंच पर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय प्रतिभाओ की प्रस्तुति के साथ क्षेत्र की नई प्रतिभाओ को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

समिति के अध्यक्ष मनोज केशरी ने बताया कि तराई के क्षेत्र में नन्हे कलाकार जिनकी प्रतिभा को दिखाने के लिए यह मंच उनको जगह देगा जिससे वो आगे की बढ़कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे साथ मे सांस्कृतिक कार्यक्रम व हास्य कलाकर अंतराष्ट्रीय स्तर के अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे। एक जनवरी को सिसवा महोत्सव श्री राम जानकी मंदिर ग्राउंड में हर साल की भांति इस साल भी नए अंदाज में मनाएगा जहा प्रतिभागी अपने हुनर का जलवा बिखरेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कराने के लिए सिसवा विकास समिति की टीम पूरी तैयारी में है।

Siswa Mahotsav 2024 - नये अंदाज में आयोजित होगा सिसवा महोत्सव, तैयारी में लगी सिसवा विकास समिति की टीम
Siswa Mahotsav

कोरोना काल में दो वर्ष नही मना सिसवा महोत्सव
सिसवा विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज केसरी ने बताया पिछले 15 वर्ष पूर्व सिसवा महोत्सव की शुरूआत की गयी, लगातार हर वर्ष 1 जनवरी को सिसवा महोत्सव मनाया जाता है लेकिन कोरोना काल के कारण पिछले दो वर्ष सिसवा महोत्सव का आयोजन नही हुआ ऐसे में सिसवा महोत्सव की यह 13वीं वर्ष है।

error: Content is protected !!