सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विधानसभा siswa vidhan sabha क्षेत्र से अबतक न तो भाजपा ने और नही सपा व कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा किया है ऐसे मे पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर सूत्र शब्द बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, समर्थक व जनता अब सूत्र को लेकर खुब मजा ले रहे है।
बताते चले महराजगंज जनपद के पांच विधानसभा सीटों में भाजपा ने 2 पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जबकि सपा ने अपना पत्ता नही खोला है, वही कांग्रेस ने भी सिसवा से किसी को उम्मीदवार नही घोषित किया है ऐसे मे इस समय भाजपा के प्रत्याशी को लेकर तमाम अटकलें लगायी जा रही है कि किस को टिकट मिल सकता है ऐसे में सूत्रों का हवाला देते हुए समर्थक अपने अपने प्रत्याशी को टिकट मिलने की बात लिख कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है, जिस को लेकर क्षेत्र में अब सूत्र एक मजाकिया शब्द बन गया है और लोग खूब मजे ले रहे है।
वैसे टिकट किस को मिलेगा यह तो पार्टी को तय करना है लेकिन सूत्र ने अब तक कई नेताओं को टिकट पक्का कर चुका है।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील