बडग़ाम। कश्मीर घाटी में फिल्मी अंदाज में ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां एक लुटेरी दुल्हन ने पहले 27 लोगों से शादी की और बाद में उनके गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। इस मामले का खुलासा होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना बडगाम जिले की है। श्रीनगर लालचौक की प्रेस कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि उक्त महिला ने 27 मर्दों से शादी की है। शादी के बाद कुछ समय भी बिताया और बाद में मायके जाने का कहकर घर से सोना और नकदी लेकर फरार हो गई।
जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि उक्त ठग महिला जम्मू संभाग के राजौरी की रहने वाली है और उसने एक गैंग तैयार किया है। इस गैंग में कुछ मैच मेकर्स (रिश्ता करने वाले लोग) शामिल हैं, जो अमीर लोग या ऐसे व्यक्तियों को शिकार बनाते थे, जो मेहर के नाम पर अच्छी खासी रकम दे सकते थे।
Robber bride absconded with jewelry and cash in film style, made 27 people victims, created a stir in the area
ठगी के शिकार बडग़ाम खान साहब इलाके के एक निवासी ने बताया कि उसके पास एक मैच मेकर कुछ महीना पहले कई बार आया और राजौरी निवासी एक महिला का फोटो दिखाया। महिला से शादी के लिए विभिन्न तरीकों से रिझाया और वह उसकी यह चाल में फंस गया। शादी के कुछ दिन बाद महिला ने डॉक्टर के पास जाने के लिए पति के साथ अस्पताल गई तो पति जबतक अस्पताल काउंटर पर टिकट निकालता, महिला अस्पताल से फरार हो गई।
महिला और उसके बताए हुए जानकारों सभी ने उनके अता पता फर्जी बताए थे। यहां तक कि दस्तावेज और पहचान पत्र भी फर्जी थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने बडग़ाम में 27 लोगों को ठगा है।
More Stories
PM Vishwakarma Yojana 2023 : PM Modi देश को देंगे बड़ी सौगात, लॉन्च करेंगे PM Vishwakarma Yojana, जानिए किसे मिलेगा फायदा, कैसे करे आवेदन
Uproar in the Kerala High Court : जेल से सजा काटकर शख्स पहुंचा कोर्ट, जज पर भड़का, भरी अदालत में अमर्यादित भाषा में बात की और अपशब्द भी कहें, जानें पूरा मामला
Blow To Common Man – आम आदमी को झटका : देश के इन चार बड़े बैंक ने सभी तरह के लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई