Home guard killed in road accident, fellow injured
रुड़की। ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे होमगार्ड के दो बाइक सवार जवानों को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक जवान की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। दूसरे का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की देर रात ट्रैफिक ड्यूटी समाप्त कर होमगार्ड के दो जवान बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गुड मंडी के निकट पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चला रहे सोमपाल 53 उर्फ बबलू पुत्र मोहकम सिंह निवासी ग्राम शेरपुर खेल मऊ की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि उसका साथी संदीप गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। सोमपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
Hair-Raising Accident – रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा : पति के शव को ले जा रही थी एंबुलेंस से, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटी सहित चार की मौत
Siswa News – सिसवा में रफ्तार का कहर: लहरिया बाइक सवार ने बाइक सवार को मारी ठोकर