Honey Trap Case, Honey Trap Case Agra, Agra News
Honey Trap Case Agra – आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बार फिर हनीट्रैप का मामला सामने आया है. यहां एक हसीना ने फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर राज्य कर अधिकारी को अपने जाल में फंसाया। उसके बाद शादी की. फिर ब्लैकमेल कर लाखो रुपए हड़प लिए खास बात यह है कि युवती ने खुद को अंडर कवर आइएएस बताया।

जब पीड़ित पति ने पत्नी के बारे में जानकारी निकाली तो पता चला ऐसा उसने पहली बार नही किया, बल्कि ऐसा खेल वह कई बार आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियो के साथ खेल चुकी है, वह फेसबुक पर लोगों से मित्रता करती। बातचीत के प्रभावशाली तरीके से उन्हें अपने जाल में फंसा लेती। कुछ ही समय में उनकी घनिष्ठता हासिल कर लेती कि सामने वाले के बारे में सब कुछ जान लेती थी। इसके बाद प्यार का इजहार और फिर शादी की बात करती।
शादी का वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का खेल
राज्य कर अधिकारी ने पुलिस को बताया कि महिला शादी का वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरु करती थी। जाल में फंसे व्यक्ति से वह लाखों रुपये की मांग करती। समाज में प्रतिष्ठा धूमिल होने के डर से पीड़ित पुलिस के सामने नहीं आते थे। महिला ने उनके सामने भी खुद ही शादी का प्रस्ताव रखा था। शादी का अनुबंध पत्र तैयार किया। जिसके बाद आर्य समाज मंदिर में फेरे लिए थे। प़ुलिस उपायुक्त से शिकायत के बाद उन्होंने पूरे मामले की जांच कराई। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया व पुलिस अधिकारी को बताया।
Honey Trap Case – Facebook पर फर्जी IAS बताकर असली राज्य कर अधिकारी को प्रेम जाल में फंसाकर की शादी, सच पता चला तो छूटे पसीने

खुद को बताया था एसडीएम
महिला ने एक पुलिस अधिकारी को भी इसी तरह से अपने जाल में फंसाया था। उन्हें बताया कि वह एसडीएम है। नोबिल ने पुलिस को बताया कि अधिकारी को जाल में फंसाने के मामले का वीडियो साक्ष्य के रूप में उनके पास है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस महिला की सोशल मीडिया एकाउंट खंगाल रही है। जिससे कि यह पता लगाया जा सके कि उसकी कितने लोगों से मित्रता है। दोस्ती, प्यार और शादी के इस खेल में उसके पीछे कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

महिला की गिरफ्तारी के किए जा रहे प्रयास
डीसीपी सिटी सूरज रॉय ने बताया कि महिला शादी के बाद ही आगरा से बाहर चली गई थी. उसके बाद भी वह पीड़ित पति से पैसों की डिमांड करती रही. पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. महिला की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है. जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.


More Stories
Mission Shakti Phase 5.0 – कोठीभार थाना की मिशन शक्ति टीम ने नवरात्रि पर सिसवा के मंदिरों में जाकर महिलाओं को किया जागरूक
Gorakhpur News- सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Service Fortnight Programme – सिसवा CHC पर स्वास्थ्य कैम्प व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन