Gang Rape With 12 Year Old Girl कुशीगनर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद से सटे बिहार के बगहां में 12 वर्षीय बालिका से मंगलवार की रात आठ युवकों ने दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी बालिका को गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गए। गंभीर हालत में बालिका को बेतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद से सटे बिहार के बगहां के लौकरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को 12 वर्षीय बालिका को उसके मौसा बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। रात लगभग 9: 30 बजे उन्होंने शौच के लिए बाइक रोकी। तभी वहां एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और बालिका से छेड़छाड़ शुरू कर दी। मौसा ने विरोध किया तो उन्हें मारने-पीटने लगे। इसी बीच छह अन्य युवक पहुंच गए। सभी ने बालिका के मौसा को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया।
इसके बाद बालिका को गन्ने के खेत में ले गए और रातभर दुष्कर्म किया। बालिका के घायल मौसा बुधवार भोर में किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बालिका की तलाश शुरू की। थोड़ी देर में खून से लथपथ बालिका अर्द्धबेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में मिली। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
रामनगर के डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया कि आठों आरोपियों चंदन महतो, जीवन शर्मा, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, सरदार महतो, कांतिलाल महतो, मुन्ना महतो और रविंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है। सभी की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है। वे लौकरिया थाना क्षेत्र के मझौआ गांव के रहने वाले हैं।
More Stories
PM Vishwakarma Yojana 2023 : PM Modi देश को देंगे बड़ी सौगात, लॉन्च करेंगे PM Vishwakarma Yojana, जानिए किसे मिलेगा फायदा, कैसे करे आवेदन
Uproar in the Kerala High Court : जेल से सजा काटकर शख्स पहुंचा कोर्ट, जज पर भड़का, भरी अदालत में अमर्यादित भाषा में बात की और अपशब्द भी कहें, जानें पूरा मामला
Blow To Common Man – आम आदमी को झटका : देश के इन चार बड़े बैंक ने सभी तरह के लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई