September 19, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

CSK vs DC : जीत की खुशी में रोने लगी Chennai की नन्ही फैन, फिर DHONI ने उन्हें गिफ्ट देकर जीता फैंस का दिल, देखें Video

      दुबई। IPL 2021 के पहले Qualifier मैच में Chennai Super Kings ने Delhi Capitals को चार विकेट से हरा कर नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी MS DHONI ने 20वें ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर जीत दिलाई। इसके बाद CSK के फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं, कुछ फैंस अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर सके और रोने लगे। धोनी DHONI की पत्नी साक्षी भी उन्हें अपनी टीम को जीत दिलाता देख भावुक हो गई थीं।  

Being a fan of MSD is an imotion! ♥#Dhoni @msdhoni pic.twitter.com/EZyYjLjRwS

— A n j u (@Anjuvj3) October 10, 2021

दो नन्हें फैंस मैच के बाद हुए इमोशनल
            दुबई स्टेडियम में मैच के दौरान CSK के दो नन्हे फैंस उस समय काफी इमोशनल हो गए, जब टीम ने जीत दर्ज की। इनकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इनके लिए जीत की खुशी तब दोगुनी हो गई जब धोनी DHONI ने खुद इन्हें खास तोहफा दिया। बच्चों की आखों से निकले आंसुओं के बारे में जब धोनी DHONI को पता चला तो उन्होंने उन फैंस को खास तोहफा दिया।

Dhoni's gift to his littles big hearted Fans pic.twitter.com/zbxcPvb9aW

— Ashok Rana (@AshokRa72671545) October 10, 2021

धोनी DHONI ने दोनों फैंस को दिया खास तोहफा

           धोनी DHONI मैच के बाद जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे, तो उन्होंने बिलकुल उसके ऊपर वाले फ्लोर पर मौजूद फैंस की ओर इशारा किया। इसके बाद धोनी DHONI ने CSK के नन्हें फैंस को साइन की हुई गेंद देकर उनका और बाकी लोगों का दिल भी जीत लिया। गेंद पाकर दोनों फैंस काफी खुश दिखे। धोनी ने एक ही गेंद दिया था, जिसके लिए दोनों लड़ते भी दिखे। उनकी मां भी वहां स्टेडियम में मौजूद थीं। वह दोनों को समझाती दिखीं।
फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स
           चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings IPL  2021 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए Delhi Capitals ने Chennai Super Kings के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। DC की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 70 रन और रॉबिन उथप्पा ने 63 रन बनाए।
error: Content is protected !!