लखनऊ। मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात सिपाही ने आज शनिवार को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया, सिपाही को रविवार को सब इंस्पेक्टर की परीक्षा शामिल होने के लिए गोरखपुर जाना था। इससे पहले उसने महानगर में राजकीय कॉलोनी के सरकारी आवास ने खुदकुशी कर ली।
मुल रूप से गोण्डा निवासी कांस्टेबल शेष कुमार सिंह (29) की सीएम सुरक्षा में ड्यूटी थी। वह महानगर के सरकारी कॉलोनी में भतीजे के साथ रह रहे थे। शनिवार सुबह करीब 1130 बजे शेष कुमार ने सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महानगर इंस्पेक्टर दिनेश मिश्रा ने बताया कि भतीजे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शेष कुमार के परिजनों को सूचना दी गयी है। उनके लखनऊ पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात