निचलौल-महराजगंज। आम आदमी पार्टी के सिसवा विधानसभा अध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज निचलौल तहसील दिवस में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और मांग किया कि निचलौल में नया आधारकार्ड बनाने हेतु सेंटर खोलवाए जाएं बीआरसी निचलौल में एक साल से नया आधार कार्ड बनाने हेतु मशीन रखा है, जिस अध्यापक को नया आधार कार्ड बनाने हेतु मशीन मिला था उस अध्यापक का ट्रांसफर हो गया तब से दोनों मशीन रखा है जनता बहुत परेशान है, महराजगंज में जा कर लाइन लगाना पढ़ रहा है उसके बाद भी आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं, महराजगंज के सभी बैंकों में नया आधार कार्ड बन सकता है तो निचलौल के बैंकों में क्यों नहीं बन सकता जनहित की मांग को लेकर मांग पत्र दिया गया, अगर निचलौल में नया आधार कार्ड बनाने हेतु सेंटर नहीं खुलवाए गए तो आम आदमी पार्टी आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी जिस की जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
इस दौरान खुरशेद मलिक, हरेंद्र सिंह, इस्लाम, शैलेश, आजम, प्रसुराम, वंश बहादुर, सुधाकर, तबरेज, जावेद, अलिहुसैन, मकसूद आदिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित