May 21, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

भाजपा सांसद को भेजा अश्लील वीडियो, फोन कर दी धमकी, पैसे नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर हो जाएगा वायरल, आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज

भाजपा सांसद को भेजा अश्लील वीडियो, फोन कर दी धमकी, पैसे नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर हो जाएगा वायरल, आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज

       भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक लड़की ने वीडियो कॉल किया और कपड़े उतारने लगी। इसके बाद उन्होंने कॉल काट दिया। कॉल कटने के कुछ समय बाद सांसद को एक अश्लील वीडियो आया। साथ ही उसे वायरल करने की धमकी देने लगी। इसे लेकर सांसद ने भोपाल के टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
          भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे एक लड़की का वाट्सऐप पर वीडियो कॉल आया। कॉल पर लड़की ने अपने कपड़े उतारने लगी। देखते ही उन्होंने फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। अज्ञात मोबाईल नम्बर से वीडियो कॉल आई थी। कुछ देर बाद एक अन्य अज्ञात नम्बर से उन्हें उस लड़की का रिकॉर्डिंग वीडियो भेजा गया।
         आरोपी ने फोन कर धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो यह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। आरोपियों ने उनसे अशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रज्ञा ने तत्कालीन टीटी नगर थाने को सूचना दी।
              टीटीनगर थाना प्रभारी चेन सिंह के मुताबिक टीटी नगर निवासी सांसद ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को शाम अपने घर पर थीं। उस समय उनके मोबाइल पर एक वीडियो आया तो वह अश्लील था। उन्होंने उस वीडियो भेजने वाले नंबर पर काल कर इस मामले में बात की तो उस मोबाइल धारक ने उनके साथ गलत तरीके से बात की और उनको धमकाया था। इस पर उन्होंने उस मोबाइल धारक को अपने बारे में बताया। इसके बाद उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद रात में उन्होंने पूरे मामले की शिकायत टीटी नगर थाने में की गई। इस पर आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इन दोनों नंबरों की जांच कर रही है।
         बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती थीं। 5 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दो दिन से वे घर पर ही आराम कर रही हैं।

error: Content is protected !!