सिसवा बाजार-महराजगंज। गोरखपुर से नरकटियागंज रेल मार्ग पर आज बड़ा हादसा होने से बच गया, यह हादसा सिसवा रेलवे स्टेशन व एडवांस सिग्नल के बीच का है, तेज रफतार जा रही मालगाड़ी रेल ट्रेक पर खड़ी है, इस की सूचना स्टेशन अधिक्षक ने उच्चाधिकारियों को दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नरकटियागंज की तरफ से गोरखपुर के लिए मालगाड़ी जा रही थी, सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी को बिना रूके निकलना था ऐसे में सभी सिग्नल हरे थे, हरे सिग्नल से मालगाड़ी अपने रफतार से निकल रही थी कि अचानक एडवांस सिग्नल लाल हो गया, सिग्नल को लाल होता देख मालगाड़ी के चालक ने टेªन को रोकने का प्रयास किया ऐसे में अचानक ब्रेक लगने से इंजन सहित मालगाड़ी के कई डिब्बों के नीचे रेल लाईन पिघल गयी और गहरा गडढ्ा बन गया, ऐसे में यहां एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
इस घटना के बाद मालगाड़ी वही खड़ी हो गयी, वही मालगाड़ी का आधा हिस्सा मस्जिदिया रेलवे ढाला के आगे और आधा रेलवे स्टेशन की तरफ होने से रेलवे ढाला भी बंद है।
इस की सूचना स्टेशन अधिक्षक ने उच्चाधिकारियों को दे दी है, समाचार लिखे जाने तक मालगाड़ी वही खड़ी थी।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील