May 25, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यूक्रेन से लौटने वाले भारतीय छात्रों का किया स्वागत, कहा…

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यूक्रेन से लौटने वाले भारतीय छात्रों का किया स्वागत, कहा...

    नई दिल्ली। यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एयरपोर्ट पर मुलाकात की और छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि घर वापस आने पर आपका स्वागत है! आपके परिवार के लोग आपका इंतजार कर रहे हैं। आपने अनुकरणीय साहस दिखाया है… फ्लाइट क्रू को भी धन्यवाद दें।
      यूक्रेन से लौटी भारतीय छात्रा ने कहा कि भारत वापस आकर हम बहुत खुश हैं। हम 25 तारीख को निकले थे और आज पहुंचे हैं। अभी भी वहां पर बहुत सारे बच्चे फंसे हुए हैं उन्हें भी सरकार जल्दी निकाल ले।

error: Content is protected !!