September 21, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

ओमीक्रोन : इस देश ने 12 देशों के यात्रियों को अपने देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

 

ओमीक्रोन : इस देश ने 12 देशों के यात्रियों को अपने देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

             तेहरान। ईरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के ओमीक्रोन वेरिएंट के प्रसार को देखते हुए 12 देशों से आने वाले यात्रियों के देश में प्रवेश पर 15 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।
              ईरान के गृह मंत्रालय के अनुसार पहले से ही प्रतिबंधित आठ अफ्रीकी देशों बोत्सवाना, नामीबिया, मोजाम्बिक, इस्वातिनी, लेसोथो, जिम्बाब्वे, मलावी तथा दक्षिण अफ्रीका वाली सूची में अब चार यूरोपीय देशों ब्रिटेन, फ्रांस, नॉर्वे और डेनमार्क को भी शामिल किया गया है।
               अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए मंत्रालय ने ईरान में प्रवेश करने से पहले टीकाकरण प्रमाण पत्र और पीसीआर परीक्षण निगेटिव रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य कर दिया है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को 1,857 नए कोविड मामले दर्ज किए। जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,184,762 हो गयी।
                 पिछले 24 घंटे में 52 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। देश में अब तक कुल 131,400 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 

           मंत्रालय ने बताया कि देश में 6,026,378 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। जबकि 2,774 लोगों का गहन चिकित्सा इकाइयों में इलाज चल रहा हैं। उल्लेखनीय है कि ईरान में 19 दिसंबर को ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आए था।
error: Content is protected !!