लखनऊ।समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल के साथ- साथ आजमगढ़ के मुबारकपुर विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।सपा द्वारा सोमवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में अखिलेश को आजमगढ़ के मुबारकपुर सीट से भी उम्मीदवार बताया गया है।
अखिलेश फिलहाल आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं।गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से पहले ही अपना नामांकनपत्र दाखिल कर चुके हैं।करहल सीट के लिए मतदान 20 फरवरी को तीसरे चरण में होना है जबकि मुबारकपुर में सातवें और अंतिम चरण में सात मार्च को वोट पड़ेंगे।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील