कानपुर । पुलिस चोरी व लूट की रिपोर्ट दर्ज करने में किस तरह हीलाहवाली करती है यह किसी से छिपा नहीं है। रसूलाबाद थाने में तैनात एक महिला सिपाही का मोबाइल लूटे जाने के मामले में ही पुलिस तीन दिन तक टालमटोल करती रही। वरिष्ठ अफसरों के हस्तक्षेप पर अंततरू तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने छानबीन व लुटेरों की तलाश शुरू की है।
रसूलाबाद थाने में तैनात महिला सिपाही ज्योति बीती 19 दिसंबर की शाम को कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में अपने आवास से थाने आ रही थी। झींझक रोड तिराहे के निकट पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया था। सिपाही के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया था, लेकिन निकल भागने में कामयाब रहे थे। पीड़ित सिपाही की सूचना पर पुलिस ने भी लुटेरों की तलाश की, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इतना ही नहीं इंस्पेक्टर ने घटना स्थल के पास मोबाइल पड़ा मिलने का दावा किया था। इधर मामला संज्ञान में आने के बाद वरिष्ठ अफसरों के हस्तक्षेप के बाद अंततरू मंगलवार को पुलिस ने सिपाही के मोबाइल लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज की। एसएचओ रसूलाबाद ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन व बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न