महराजगंज। जिले मे आज आकाशीय बिजली ने एक मासूम सहित दो की जान ले ली, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार की दोपहर हो रही हल्की बारिश के दौरा निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बजहा उर्फ अहिरौली में युवक मैच खेल रहे थे कि अचानक तेज कडक़ के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से 14 वर्षीय प्रिंस चौरसिया पुत्र शम्भू की मौत हो गयी।
जब की दूसरी घटना कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कैमी की है, ग्रामीणों के अनुसार 42 वर्षीय रामगुलाब चौधरी खेत में पानी चला रहे थे कि तेज कडक़ के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित