सीतापुर । सिधौली- महमूदाबाद मार्ग पर मंगलवार को सुबह खरवलिया गाँव के निकट एक पिकप डाला सड़क पर खड़े मवेशियों को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। एक बुजुर्ग व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को सुबह के समय महमूदाबाद की ओर से आ रहा एक पिकअप डाला सड़क पर खड़े जानवरों को बचाने के चलते अनियन्त्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे पिकअप में बैठे रमाकांत दीक्षित पुत्र रंगोपाल 75 पता अज्ञात घायल हो गये। वहीं चालक व एक अन्य सवार को मामूली चोटें आयी। स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेश बुलाकर घायल बुजुर्ग को सीएचसी सिधौली लाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक इलाज किया गया वहीं उनके साथ में मौजूद लोग उन्हें अपने वाहन से केजीएमयू ले गए।



More Stories
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन