सीतापुर । थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक अनियंत्रित अज्ञात कार की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गयी वहीं एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे पिंसू 30 वर्ष पुत्र राममिलन निवासी गुडपुरवा मजरा ईटगांव से अकसोहा गांव जा रहे थे रौंद दिया। जिससे उसकी मौकेपर ही मौत हो गयी।
इसी दौरान उसी अनियंत्रित कार में मुरलीधर 45 पुत्र हीरामन कान्ता पुरवा जो अपने घर को मोटरसायकिल से जा रहे थे। अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। वही कार चालक मौके से फरार हो गया कार अनियंत्रित होकर खंडे में जा गिरी। घटना की जानकारी पुलिस को मिली।
मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल को रेउसा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात