पटना। बिहार के पटना में एक बेकाबू हाइवा द्वारा जोरदार टक्कर के बाद पुलिस की जीप पर पलट गया। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आज सुबह हुआ।
हाइवा ने पुलिस की जीप को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद वह जीप पर पलट गया। हाइवा की चपेट में आने से जीप में सवार पांच पुलिसकर्मी उसमें दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की जीप में आग भी लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग बुझाई।
बताया गया है कि जीप पटना के गर्दनीबाग पुलिस थाने की थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन के नीचे फंसे जवानों को निकाला। गंभीर हालत में दो जवानों को अस्पताल ले जाया गया। तीन पुलिसकर्मियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
Hair-Raising Accident – रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा : पति के शव को ले जा रही थी एंबुलेंस से, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटी सहित चार की मौत
Music Teacher And Student In Objectionable Position – रंगे हाथ पकड़े गये म्यूजिक टीचर और छात्रा, ग्रामीणों ने की पिटाई