December 14, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

जिस लड़के ने चेहरे पर फेंका था तेजाब, लड़की ने उसी से रचाई शादी

               

जिस लड़के ने चेहरे पर फेंका था तेजाब, लड़की ने उसी से रचाई शादी

तुर्की । तुर्की से एक बेहद हैरतअंगेज मामला सामने आया है जहां एक लड़की ने उस लड़के से शादी रचाई है जिसने कभी उसके चेहरे पर तेजाब फेंका था। इतना ही नहीं तेजाब फेंकने वाली घटना के बाद लड़की की आंख और चेहरे को इतना नुकसान पहुंचा था कि उसे सिर्फ तीस प्रतिशत ही दिखाई देता है। इसके बावजूद भी लड़की ने उससे शादी की है। यह मामला सामने आने के बाद दुनियाभर में इस मामले को लेकर तमाम प्रकार की चर्चा हो रही है। इसके साथ ही दोनों की रिलेशनशिप की भी लोग आलोचना कर रहे हैं।
       दरअसल, यह घटना तुर्की की है। लड़की का नाम बेरफिन ओजेक है और लड़के का नाम कासिम ओजन सेल्टी है। 2019 में लड़के ने लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। यह सब तब हुआ था जब दोनों उस समय भी रिलेशनशिप में थे और किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इतना ही नहीं मामले में लड़के को जेल की सजा भी सुनाई गई थी।
   रिपोर्ट के मुताबिक, इसी बीच वह लड़का जेल से छूट गया था। जेल से बाहर आने के बाद लड़के ने लड़की से माफी मांगी और लगातार वह कहने लगा कि उसे अपने किए पर काफी पछतावा है। इसके बाद लड़की ने सारे मामले वापस ले लिए और लड़के पर तेजाब फेंकने का सारा मामला बंद कर दिया गया। लड़की ने खुद बताया कि सालों तक इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ी लेकिन सब बर्बाद हो गया है और फिर यह फैसला लिया गया।
      इसी बीच दोनों फिर से साथ रहने लगे और लड़के ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया और उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद शादी की तारीख तय हुई और लड़की ने हाल ही में लड़के से शादी कर ली। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि लड़की के पिता इस शादी से खुश नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उसने बिना बताए शादी कर ली। मैंने उसके लिए सालों तक संघर्ष किया है, अब सब बेकार चला गया है।
      उधर जैसे ही लड़की की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। किसी को यह कहानी पसंद आ रही है तो कई लोग ऐसे भी हैं जो लड़की की आलोचना करने लगे। दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना है कि यह लड़की का निजी मामला है, इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है।

You may have missed

error: Content is protected !!