महराजगंज। फरेंदा क्षेत्र के गणेशपुर में स्थित आधारशिला वृद्धा आश्रम में आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनो को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य अर्चना चंद्रा द्वारा दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया।
इस मौके पर निर्धारित कायर्क्रम के तहत बतौर मुख्य अतिथि रही महिला आयोग की सदस्य अर्चना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर वृद्ध जनों को अंग वस्त्र भेटकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वृद्धजनो ने गीत के माध्यम से अपने दर्द को ब्या किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आधार शिला वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन देवीशरण दुबे ने किया। इस मौके पर महिला जिला महामंत्री वंदना त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, प्रभात जायसवाल, दीपक कुमार, संजय श्रीवास्तव, सुनील राय, भोले त्रिपाठी, महेश लोहिया, विनोद गुप्ता, वेदप्रकाश, शिवम जायसवाल, आशीष जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात