फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आगमन 02-10-2021 जनपद में हो रहा है। जिसको लेकर लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का स्वागत लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. आजम खान के नेतृत्व में कोराईं स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने नेशनल हाईवे पर फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी के बीच किया जाएगा। इसके बाद काफिला बिंदकी विधानसभा के गोपालगंज पहुंचेगा। जहां प्रदेश अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. आजम खान ने देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में स्वागत स्थल पर पहुंचने की अपील की।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील