Siswa Nagar Palika : अवैध कब्जा पर अब यहां भी बुलडोजर चलने लगा है
सिसवा बाजार-महराजगंज। अवैध कब्जा पर अब यहां भी बुलडोजर चलने लगा है, नगर पालिका सिसवा परिषद के वार्ड नम्बर 20 दीनदयाल उपाध्याय नगर के दक्षिण टोला में रविवार को कई वर्षों से रोड़ के बगल खाद गढ्ढा सरकारी भूमि पर किये गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
पिछले कई वर्षों से कब्जा जमाएं लोगों के खिलाफ एसडीएम निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा के आदेश पर अभियान चलाया गया औरं जेसीबी से इस अवैध अतिक्रमण को खाली करा दिया है।
इस दौरान नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए सिसवा चौकी प्रभारी अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान