हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरदासपुर में एक महिला मंगलवार की सुबह खुले में शौच के लिए गई थी। पहले से ही घात लगाए कामांध युवक ने महिला को पकड़कर खेत में घसीट ले गया। जहां पर उसके साथ गलत नियत से छेडख़ानी की। महिला की चीख पुकार से आसपास के किसानो ने आकर बचाया।
आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आरोपी युवक ने महिला को खेत में घसीट कर ले जाने से महिला बुरी तरह खेतों में लगे कटीले तारों की चपेट में आने से घायल हो गई। वह कई जगह पूरी तरह से कट गई।
Read More- भीषण सड़क हादसा: पोल से टकराई तेज रफ्तार ऑडी कार, विधायक के बेटे-बहु सहित 7 की मौत
इस घटना से महिला काफी भयभीत है। महिला की शिकायत पर आरोपी युवक मान सिंह पुत्र सूबेदार निवासी हरदासपुर के खिलाफ धारा 354, 323, 506 में मामला दर्ज किया गया। आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही है।



More Stories
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान