बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डडियामउ में रविवार शाम को घर से निकले युवक की लाठंडंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह युवक का शव खून से लथपथ सडक किनारे पडा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डडियामउ निवासी अजय कुमार वर्मा (35) पुत्र रामचन्द्र रविवार को अपने पिता से पांच सौ रूपये लेकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश करना शुरू कर दिया। सोमवार की सुबह नन्दनाकला डडियागउ संर्पक मार्ग पर अजय वर्मा का शव खून से लथपथ दशा में पडा हुआ मिला। मृतक से सिर पर गंभीर चोट के निशान मौजूद थे। वही पास में जिस डंडे से युवक पर हमला किया गया वह भी पडा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने बताया कि किस ने उनके पुत्र की हत्या की है इसकी जानकारी नही है। सीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले जी जांच शुरू कर दी गई है।



More Stories
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान