फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत एक विवाहिता का शव शनिवार को पंखे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। विवाहिता घर पर अकेली रहती थी। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना एका क्षेत्र के गांव मधीपुर निवासी रैनू (30) के पति लोकेन्द्र गुजरात में सर्विस करते है। उनके दो पुत्रों में एक पुत्र ननिहाल और दूसरा अपने बाबा के घर पर रहता है। शनिवार की सुवह जव बाबा के यहां रहने वाला पुत्र रैनू के घर आया तो वह सन्न रह गया। उसकी मां रैनू का शव पंखे पर लटका था। यह देख उसने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन आस पास के ग्रामीण मौके पर आ गये। इधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। ग्रामीणों ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्ट के लिये जिला अस्पताल लायी है।
थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी। मामले की जांच की जा रही है।



More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित