गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शनिवार को गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के विजय रथयात्रा के तीसरा चरण शुरू किया। दो दिन रथ यात्रा में अखिलेश यादव गोरखपुर के साथ कुशीनगर के सभी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी विजय रथ यात्रा के रवाना होने के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में भारतीय जनता पार्टी की हालत खराब है। इसी कारण चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में बढऩे और कटने वाले वोटरों के नाम की सूची जारी नहीं की है। चुनाव आयोग को सूची जारी करनी चाहिए ताकि हम जान सकें कि कौन से वोट बढ़े हैं और कौन से वोट कटे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा को 2024 की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्हें 2022 में जनता के सवाल का जवाब देना चाहिए। देश में महंगाई क्यों बढ़ी। पेट्रोल-डीज़ल के दाम क्यों बढ़े। किसानों की आय अब तक क्यों नहीं बढ़ी। प्रदेश के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिले।अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की विजय रथयात्रा में सवार होकर कहा कि उत्तर प्रदेश में अब योगी सरकार नहीं योग सरकार की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जो लैपटॉप चलाना जानता है, इंटरनेट चलाना जानता है वही तो मुखिया हो सकता है। मैंने सुना है कि मुख्यमंत्री लैपटॉप भी नहीं चला सकते। वह तो फोन चलाना भी नहीं जानते हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को गोरखपुर से अपनी समाजवादी विजय यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर से की।
अखिलेश यादव शनिवार और रविवार को गोरखपुर व कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। अखिलेश यादव रामकोला विधानसभा होते हुए खड्डा पहुंचें, पडरौना विधानभा में बावली चौक पर सभा और स्वागत दोनों का कार्यक्रम, शाम को अखिलेश यादव कुशीनगर में रात्रि विश्राम करने के बाद आज रविवार, 13 नवंबर की सुबह वहां से निकलं फाजिलनगर में सभा करेंगे। इसके बाद तमकुही राज विधानसभा में सेवरही पीजी कॉलेज में उनकी सभा होगी। इसके बाद उनका कसया में रोड शो होगा। कुशीनगर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और वहां सपा के समर्थन में लोगों से मिलेंगे और सभाएं भी करेंगे। कुशीनगर से प्राइवेट प्लेन से अखिलेश यादव लखनऊ रवाना होंगे।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न