कानपुर। नौबस्ता कृष्ण विहार में पार्टी से खाना खाकर घर लौटे रिटायर दरोगा की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कृष्ण विहार निवासी रिटायर दरोगा प्रमोद कुमार नागर (62) का बड़ा बेटा अमित कुमार नागर महोबा में कांस्टेबल है। अमित ने बताया कि घर पर मां मायदेवी, पिता, छोटा भाई विकास, उसकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। कुछ दिन पहले मां रिश्तेदारी में झांसी गई थी। गुरुवार देर शाम पिता एक पार्टी में गए थे,जहां से खाना खाकर घर लौटे और सो गए थे। शुक्रवार सुबह उन्हें जगाया तो वह उठे नहीं। लोगों की मदद से उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन उन्होंने मृत घोषित कर दिया।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित