झांसी। रेलवे डीजल लोको शेड के एयर ब्रेक सेक्शन में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी की कंप्रेशर मशीन में साड़ी फसने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला कर्मी की मौत के बाद रेल कर्मियों ने काम बंद करके विरोध प्रर्दशन किया और डीजल लोको शेड प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार डीजल लोको शेड में एयर ब्रेक सेक्शन शॉप में सुशीला देवी नाम की महिला रोज की तरह आज भी वह काम करने के लिये गई हुई थी लेकिन दो बजे जब वह कंप्रशर मशीन को चालू करने गई तो इसी दौरान उसकी साडी कंप्रेशर के पंखे में फंस गई, जिससे लिपटकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत के काफी देर तक जब रेलवे के अधिकारी नहीं पहुंचे तो रेल कर्मचारियों में गुस्सा भडक गया और कामकाज बंद करके एयर ब्रेक सेक्शन के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया।
वहीं मृतक रेलकर्मी महिला के पति मनोहर सिंह ने बताया की डीजल शेड में हमारी पत्नी काम करती है दोपहर दो बजे डीजल शेड से हमारे पास फोन आया कि तुम्हारी मिसेज की ज्यादा तबीयत खराब हो गई है, जब हम शेड पहुंचे तो वह मशीन में लिपटी मिली और वह मरी पड़ी थी।
झांसी मंडल रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डीजल लोको शेड में काम करने बलि महिला की मौत हो गई महिला कर्मचारी की मौत के के कारणों की जांच की जा रही है।



More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न