गोरखपुर। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपित इंस्पेक्टर जेएन सिंह और फलमंडी चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा को गोरखपुर पुलिस ने आज रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से रामगढ़ताल व क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है, जल्द ही उन्हें कानपुर एसआइटी को सुपुर्द कर दिया जाएगा। वही अन्य आरोपितों की तलाश में गोरखपुर के साथ ही कानपुर जिले की पुलिस छापेमारी कर रही है।
बताते चले कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की शहर के होटल कृष्णा पैलेसे में 27 सितंबर की रात हत्या कर दीर गई थी। इस मामले में रामगढ ताल थाने के थानेदार व चौकी इंचार्ज सहित छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज है।
एसआइटी प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त कानपुर आनंद प्रकाश तिवारी ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


More Stories
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन