ठूठीबारी-महराजगंज। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 42 वा स्थापना दिवस समारोह शिवधाम इटहिया मंडल के ठूठीबारी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आवास पर मनाया गया। जिसमे राष्ट्रीय ध्वजारोहण दुर्गा प्रसाद गुप्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी ने की।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त ने कहा आज हमें गर्व है की हम विश्व की सबसे बड़ी और राष्ट्रीय विचार धारा वाली कार्यकर्ता आधारित पार्टी के कार्यकर्ता है।आज हमारा देश भारतीय जनता पार्टी के सरकार में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर अपनी पहचान को उचा हुआ है यह हम समस्त भारत वासियों के लिए गर्व की बात है ।भारतीय जनता पार्टी देश में मोदी व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व की डबल इंजन की सरकार में आज गरीबों के लिए चलाई जा रही लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है जिससे आज देश का गरीब खुशहाल है।
ध्वजारोहण के बाद सभी कार्यकर्ता भाजपा का ध्वज लिए नगर का भ्रमण करते हुए भाजपा जिंदाबाद, भारत माता की जय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारों के साथ कोतवाली तक पहुंच फिर वापस कस्बे में आकर समाप्त हो गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। नगर भ्रमण के बाद कार्यकर्ताओ ने टेलीविजन पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भी सुना।
उक्त अवसर पर जितेंद्र पांडेय मंडल उपाध्यक्ष,शक्ति केन्द्र संयोजक विनोद कुमार गुप्त, धर्मेन्द्र जायसवाल,जगदीश जायसवाल,मंडल अध्यक्ष पि मोर्चा हरिओम मौर्य, श्यामदेव सहानी,मोहन , बूथ अध्यक्ष अवधेश निगम, जगदीश कुशवाहा, पंकज चौधरी, संत कुशवाहा, संजय रौनियार,भोला गुप्ता,रजनीश पासवान,श्रवन रौनियार,कृष्ण मोहन रौनियार सहित दर्जन भर कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील